Breaking News

आजादी के अमृत काल के रंग में डूबी नगर पंचायत नगरा व नगरा ब्लॉक, लोगो में दिखा देशभक्ति का उत्साह




संतोष कुमार द्विवेदी

नगरा, बलिया। आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को नगर पंचायत नगरा एवं ब्लॉक क्षेत्र नगरा में चारो ओर देश की आन मान शान तिरंगा हर्ष एवं उत्साह के साथ फहराया गया। लोगो ने ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रतीक तिरंगे को सलामी दी। श्री नरहेजी पीजी कालेज नरही पर प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह एवं श्री नरहेजी इंटर कालेज नरही पर सचिव डॉ विजय नारायण सिंह उर्फ गोपाल जी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर पर ग्राम प्रधान श्रीमती शिल्पी सिंह व प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह तेगा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय झंडा फहराया। प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी पर प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय एवं प्रधान प्रतिनिधि उदयभान यादव ने ध्वजारोहण कर प्रगति के पथ पर अग्रसर राष्ट्र को सलामी दी।





नगरा थाने पर थानाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दूबे, ग्राम पंचायत देवरिया के प्रधान चन्द्र प्रताप ने प्राथमिक विद्यालय गौरिटार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिश्चंद बिहारी अमृत सरोवर एवं राम जन्म इंटर कालेज पर ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत पडरी में ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ नगरा के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कैप्टन मुकेशलाल यादव अमृत सरोवर पर झंडा फहराया तथा तिरंगे को सलामी दी। जनता इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य डॉ उमेशचन्द्र पाण्डेय, वीरांगना लक्ष्मी बाई उमा विद्यालय ढेकवारी पर प्रतीक प्रकाश रूपु ने ध्वजारोहण किया।











सेंट जोंस कांवेन्ट स्कूल नगरा पर युवा समाजसेवी कृष्णपाल यादव केपी एवं नेशनल कांवेन्ट स्कूल नगरा पर प्रबन्धक मो युनूस ने ध्वजारोहण किया।इसके अलावा सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों एवं विद्यालयों में संस्थाध्यक्षो, प्रबन्धको एवं प्रधानाध्यापकों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को सलामी दी।