Breaking News

जिला प्रशासन की बड़ी चूक, 76 वे स्वतंत्रता दिवस को बताया 75 वा




मधुसूदन सिंह

बलिया।। जिला प्रशासन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के नाम से जारी सन्देश मे बड़ी चूक कर दी गयी है। जिलाधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल के नाम से छपे सन्देश वाले पम्पलेट्स मे सबसे ऊपर ही 75 वा स्वतंत्रता दिवस लिखा गया है जबकि आज 76 वा स्वतंत्रता दिवस है।

दरअसल आज स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ को ही इसको सम्पादित करने वाले अधिकारियों की टीम ने 75 वा स्वतंत्रता दिवस बनवाकर छापवाया ही नही बल्कि वितरित भी कर दिया। सभी सरकारी /अर्द्ध सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, स्कूलों मे इसी पंपलेट्स के माध्यम से जिलाधिकारी का सन्देश पढ़कर सुनाया गया। यह जहां भी गया चर्चा का विषय बन गया लेकिन किसी ने भी इस कमी को उजागर करने की हिम्मत नही जुटायी। बलिया एक्सप्रेस ने इस कमी को उजागर कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश की है, ताकि भविष्य मे ऐसी चूक न होने पाये।





जिलाधिकारी ने अपने सन्देश मे कहा है कि 15 अगस्त, भारत के राष्ट्रीय जीवन में एक महान पर्व है। यह पावन दिवस हमें लाखों शहीदों, देशभक्तों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अभूतपूर्व त्याग, तपस्या एवं उत्सर्ग की स्मृति दिलाता है। प्रतिवर्ष यह दिवस सन्देश लेकर आता है कि हम भारत के नागरिक आपसी मतभेद तथा द्वेष को भुलाकर शहीदों के बलिदान से अर्जित हुई स्वतंत्रता की रक्षा और राष्ट्रीय उत्थान के लिए अनवरत प्रयासरत रहें।


आइये, आज इस पुनीत दिवस पर हम सब यह दृढ़ संकल्प लें कि तन-मन-धन से राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, भाई-चारे को बनाये रखने के लिए जागरूक नागरिक की तरह कार्य करेंगे और इस देश को उन्नति के शिखर पर ले जायेंगे। यही हमारी प्रतिज्ञा है और यही हमारा पुनीत कर्तव्य है।