Breaking News

अमृत महोत्सव की गांवो में भी रही धूम







डॉ सुनील कुमार ओझा की रिपोर्ट

मुड़ाडीह बलिया।।ग्राम सभा मुडाडीह के अंतर्गत चौबेबल, बाबूबेल, पोखरा और गायघाट निवासी यूवाओ ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ को आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में एक समारोह पूर्वक मनाया।सर्वप्रथम लाखपुर मंदिर के पास झंडा रोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रगान, झंडा गान, राष्ट्रीय गीतों के साथ-साथ विभिन्न  कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।इसके बाद क्षेत्रीय लोगो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से  समस्त क्षेत्र वासियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवम महत्ता  के बारे में जागरूक किया।








तिरंगा यात्रा लाखपुर से शुरू होकर बादिलपुर , बन्धुचक , बाबूबेल चौबेबेल पोखरा गायघाट होते हुए मनराखन बाबा मंदिर पर   समाप्त हुई, इस अवसर पर प्रशासन भी उपस्थित रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवम तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सम्मानित गड़मान्य लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजको में गोविंदा ओझा ,संतोष चौबे, दीपू ओझा ,राजीव वर्मा ,गुडु सिंह एवं गुड्डू ओझा कोटेदार सम्मलित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता उदय पांडेय जी ने किया।