Breaking News

जनेश्वर मिश्र सेतु पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत 1 घायल

 


बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु पर शनिवार की सुबह दो मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत  में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया। दोनों मृतक व 1 घायल ,तीनों युवक बिहार राज्य के बक्सर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के निवासी है। 





बता दे कि शनिवार की सुबह दुबहर थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु पर दो बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया।

 मृतकों में एक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से अमित राय (23) पुत्र अशोक राय के रूप में की गई, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, आशीष राय (24) पुत्र स्व. विनोद राय की हालत गंभीर है। उसका उपचार चल रहा है। 





अपडेट


दुबहड़ बलिया ।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जनेश्वर मिश्रा सेतु पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार अमित राय उम्र- लगभग 23 वर्ष पुत्र अशोक राय ग्राम- सेमरी थाना व जनपद- बक्सर बिहार, नंदू गोंड़ पुत्र  स्वामीनाथ गोंड़ उम्र- लगभग 23 वर्ष ग्राम- बड़का दिया थाना- कृष्णा ब्रह्म जिला- बक्सर एवं आशीष राय उम्र- लगभग 24 वर्ष पुत्र विनोद राय ग्राम- सेमरी थाना व जनपद- बक्सर बिहार अपने किसी रिश्तेदारी से दो बाइकों पर सवार होकर एनएच 31 से जनेश्वर मिश्रा सेतु होते हुए अपने बिहार स्थित गांव की तरफ जा रहे थे। इसी बीच जनाड़ी स्थित जनेश्वर मिश्रा सेतु मार्ग पर दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। जिसके कारण बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुबहड़ पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमित राय तथा नंदू गोंड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आशीष राय का उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान उनके जेब से मिले मोबाइल फोन आदि के आधार पर दुबहड़ पुलिस द्वारा करके उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल होते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां पहचान होते ही दहाड़ें मारकर रोने लगे। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के शव को पीएम के लिए मर्चरी हाउस में रख दिया गया है।