Breaking News

आधा दर्जन विकास कार्यो का विधायक ने किया शिलान्यास




संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया।। नगर पंचायत में 15 वाँ वित्त आयोग से होने वाले आधा दर्जन विकास कार्यों का शिलान्यास पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सांयकाल क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया एवं प्रशासक उप जिलाधिकारी रसड़ा दीपशिखा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय तिलकारी की चहारदीवारी व सौंदर्यीकरण, प्राथमिक विद्यालय चचयां का सुंदरीकरण एवं रंगीन इंटरलॉकिंग, पूर्व माध्यमिक विद्यालय का सुंदरीकरण, पंचफेडवा पोखरे के सुंदरीकरणके अलावा अंत्येष्टि स्थल, नाला निर्माण शामिल है।







              इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि मेरा उद्देश्य नव सृजित नगर पंचायत नगरा को आदर्श नगर पंचायत बनाने की है। दो साल पहले गठित नगर पंचायत में जनहित को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कराया जा रहा है। कहे कि नगर पंचायत में 15 वा वित्त आयोग से कार्य आरम्भ होने जा रहा है, जिसमें तीन विद्यालय, पंचफेड़वा पोखरे का सुंदरीकरण, नाला निर्माण तथा अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शामिल है। सभी कार्य शीघ्र शुरू हो जाएंगे तथा लोगो को दिखने भी लगेगा। यहां के लोगों में भाजपा से विकास कार्य के प्रति अपेक्षाएं है,भाजपा ने जनता के विश्वास को पूरा भी किया है। विधायक ने नगर पंचायत के अलावा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गो तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। 

प्रशासक एसडीएम दीप शिखा सिंह ने कहा कि शासन की हर योजनाओं को नगर पंचायत में सुचारू रूप से संचालित करने के साथ पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। विकास कार्यों के गुणवत्ता व मानक से कोई समझौता नहीं होगा, साथ ही समय समय पर कार्यों की जांचकर फीड बैक भी लिया जाएगा। इससे पूर्व अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव ने विधायक व एसडीएम को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक अताउल्लाह खान, राजकुमार कन्नौजिया, राजीव सिंह चंदेल, शशि प्रकाश तिवारी, प्रेमप्रकाश यादव बहुगुणा, राजू सोनी, लाल बहादुर सिंह, प्रिंस गुप्ता, जितेन्द्र सैनी, इंद्रजीत गाेंड आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह व संचालन डीएन प्रजापति ने किया। अंत में अधिशासी अधिकारी ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।