Breaking News

किसान,गरीब और मजलूमों के लिए आदर्श व मसीहा थे चौधरी साहब :गोरख पासवान

 



नीलेश दीपू

बिल्थरारोड (बलिया)।। समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119 वीं जयंती पर क्षेत्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद के नेतृत्व में नगर के चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल और सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।समारोह में वक्ताओं ने चौधरी साहब को किसानों का मसीहा बताया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि चरण सिंह जी किसान,गरीब और मजलूमों के लिए आदर्श थे ।






कहा कि आज भाजपा सरकार में किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है,देश में किसानों की मौत हो रही है।उन्होंने कहा कि आगामी   विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा के जुमलों से जनता को जागरूक करने की अपील की । साथ ही सपा की नीतियों से लोगों को जागरूक करने को कहा।नेता आनंद यादव ने चौधरी साहब को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया।कहा कि चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में समाज के दबे कुचले लोगों, किसानों, मजदूरों के कल्याण के लिए कई कार्य किए।इस मौके पर प्रमुख रूप से अमरजीत चौधरी, रुद्रप्रताप यादव, बब्बन यादव, ध्रुव यादव,मतलूब अख्तर,शमसाद बासपारी,गीता नेता,अंगद यादव,भीम प्रसाद,पप्पू पांडेय आदि मौजूद रहे।