Breaking News

फिरकापरस्त ताकते महापुरुषों को भी जाति में बांटने की रच रही है साजिश : अम्बिका चौधरी

 


बलिया।। आज़ाद भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हर्सोल्लास के साथ मनाई गई।

   कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पर्यवेक्षक के रूप में कानपुर से वरिष्ठ नेता राजेन्द्र कटियार पधारे और अपने संबोधन में कहे कि आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल जी का योगदान अद्वितीय है।हमे गर्व है कि इस राष्ट्रपुरुष के जयंती पर क्रांतिकारी भूमि बलिया को प्रणाम करने का मौका मिला।

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि हमारे लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल जी सिर्फ एक महापुरुष ही नही वल्कि एक देवता के समान है। आज जब देश महंगाई बेरोजगारी आर्थिक बदहाली जैसी समस्या  से गुजर रहा है और देश के रहनुमा लोग इन मुद्दों से लोगो को भटका रहे है ऐसी परिस्थिति में हम अपने राष्ट्र नायकों के जीवन से सीख लेकर ही लड़ सकते है तथा अपने वास्तविक मुद्दे के लिए संघर्ष कर सकते है।





    श्री चौधरी ने कहा कि आज फिरकापरस्त ताकते राष्ट्र पुरुषों को जाति में बाँटने की साजिश  कर रही है जो निंदनीय है।पटेल जी जैसे राष्ट्र पुरुष हमारे देश की गौरवगाथा के सुनहरे स्तंभ है।

   पूर्व मंत्री नारद राय ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश के जिस  धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को खड़ा किया उसे खण्ड -खण्ड करने की साजिश वर्तमान सत्ता कर रही है जिसे रोकने का संकल्प हमे उस महापुरुष के जयंती पर आज लेना होगा।

     इस अवसर पर श्रीमती मंजू सिंह,सुभाष यादव,संजय उपाध्याय,लक्षमण गुप्ता,डा .विश्राम यादव,यशपाल सिंह,सुशील पाण्डेय"कान्हजी",वंशीधर यादव,साथी रामजी गुप्ता,कामेश्वर सिंह,अकमल नईम मुन्ना,राजेन्द्र राजभर,हीरालाल वर्मा,रामेश्वर पासवान,रविन्द्र नाथ यादव,जय प्रकाश यादव मुन्ना, श्रीमती सुधा चंद्रा,राज प्रताप यादव,इरफान अहमद,अजय यादव,दिनेश यादव,आदर्श मिश्र झब्बू,कृष्णा प्रधान,विरलाल यादव,मिन्टू खा, जलालुद्दीन जे. डी.,डॉ. संतोष,सोयबुल इस्लाम,रामनाथ पटेल,शिवजी राय चन्देल, मुन्नू प्रसाद,सुरेश ओझा,अजय सिंह,देवेंद्र यादव,राहुल राय, मनोज गुप्ता, राकेश यादव,ब्रजेश दुबे मंटु,लालबाबू यादव,ओम प्रकाश यादव,छोटू यादव आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता पार्टी के उपाध्यक्ष कुबेर नाथ तिवारी और संचालन महासचिव राजन कनौजिया ने किया।