Breaking News

महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने किया मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोला कर अनावरण




ए कुमार

गोरखपुर ।। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि मंगलवार को महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी द्वारा पादरी बाजार स्थित सवार्जनिक शिव काली मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोल कर अनावरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर माता के प्रति आस्था व श्रद्धा निवेदित की। 

सार्वजनिक शिव काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी मौजूद रही। उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के बीच माता रानी का पट खोला। उसके बाद आरती पूजन कर मां भगवती की आराधना की। शंखनाद के साथ श्रद्धालुओं ने किया का प्रथम दर्शन। इस दौरान घंट घड़ियाल के साथ मां की जयघोष गुंजा रहा।



महामंडलेश्वर ने बताया कि हिंदू सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान दुष्टों का विनाश करने के लिए माता पार्वती दुर्गा का रूप धारण कर अवतरित हुई थी। इन नव दिनों में माता का विभिन्न स्वरूप में पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि का पर्व आराधना और उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने मां भगवती से देश की कल्याण के लिए कामना की।