Breaking News

रेडक्रॉस सोसायटी ने मैरीटार विद्यालय में किया मास्क,साबुन,सैनिटाइजर, अनाज का वितरण,सभी को किया कोरोना के प्रति जागरूक

 








बलिया ।। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बलिया इकाई की मेहनत देखते ही बन रही है। जिले के बाँसडीह तहसील अंतर्गत मैरीटार गांव के विद्यालय पर गुरुवार को  रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मास्क , साबुन , सेनेटाइजर , अनाज के पैकेट का वितरण किया गया। यह वितरण का क्रम कोरोना के पहले संक्रमण काल से आजतक अनवरत  जारी है। गुरुवार को  मैरीटार विद्यालय में न केवल साबुन , मास्क वितरण हुआ बल्कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी किया गया।

 

रेडक्रॉस सदस्यों के हाथों 280 स्कूली बच्चों को मिला साबुन  , मास्क 

 गुरुवार को बांसडीह तहसील अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के मैरीटार गांव में प्राथमिक विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रेडक्रॉस के सदस्यों ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 280 बच्चों को न केवल मास्क , साबुन का वितरण किया बल्कि इससे कैसे बचा जा सकता है का सुझाव भी दिया। ऐसे में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 80 बच्चियों एवं 45 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, शिक्षिकाओं तथा रसोईया में हाइजिन किट का वितरण ग्राम प्रधानपति बसंत राजभर द्वारा वितरित किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के   जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि हम सभी की कोशिश रहती है कि आम - जन तक संस्था के मापदंड के अनुरूप सेवा करते हैं। कहा कि रेडक्रॉस की टीम सेवा भावना से काम करती है और आगे भी इसी तरह करती रहेगी। 


 रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों के प्रति प्रधानाचार्य ने जताया आभार

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशांत कुमार सिंह  ने विद्यालय में रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि इससे हम लोगों को प्रेरणा मिल रही है। रेडक्रॉस सोसायटी के उप-सभापति विजय कुमार शर्मा ने कहा कि रेडक्रॉस की तरफ से जो भी सामान आता है उसे हरसम्भव प्रयास कर आम -जन तक पहुंचाया जाता है। निःस्वार्थ भाव से सेवा करना हम सबका कर्तव्य बनता है। 


मास्क मुँह पर जरूर लगाएं ,हाथ धोकर ही कुछ भी खाएं - डॉ पंकज 

 प्राथमिक विद्यालय मैरीटार में  रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मास्क साबुन का वितरण किया गया।    मास्क वितरण करते समय रेडक्रॉस के जिला सचिव डॉ पंकज ओझा ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी अंतरराष्ट्रीय संस्था है। जो भी सामान वितरण होता है प्रयास यही रहता है कि उपयोग लायक हो। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जो मास्क दिया जा रहा है यह डबल लेयर का है,जिसे धोकर पुनः उपयोग किया जा सकता है। इतना ही नही डॉ पंकज ने बच्चों से स्लोगन के रूप में समझाया कि ' मास्क मुँह पर जरूर लगाएं ,हाथ धोकर ही कुछ भी खाएं , इसे एक बार नही तीन बार बोलते हुए उन्होंने समझाया। इस तरफ जागरूकता पैदा करने के लिये विद्यालय के शिक्षकगण ने भी खूब सराहना की।

इस दौरान पर रेडक्रॉस से विनय कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, नारायण दत्त पाण्डेय, शुभम पांडेय, देवेन्द्र कुमार राजभर ,सहायक अध्यापक में भारतेन्द्र कुमार शर्मा, बच्चन यादव, श्रीमती लेखपलिया पाण्डेय,रेनु शर्मा, संगीता सिंह,सरतेज चौहान, उपेन्द्र यादव,राजेश कुमार वर्मा की उपस्थिति रही।