Breaking News

नवनिर्मित दीवार गिरने से महिला की मौत,दो अन्य घायल



बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया ।। थाना क्षेत्र के कंधरापुर गांव के मौजा गजियापुर गांव में गुरुवार की सुबह नवनिर्मित दीवाल गिरने से एक बृद्ध महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए मऊ सदर ले गए जहाँ पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।वही दो लोगों की स्थिति गम्भीर देखते हुए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।

    क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी परमेश्वर पटेल ने अपने रिहायशी मकान के सामने एक पखवाड़े पूर्व ईंट की दिवाल जोड़कर करकट रखा था। उसी में  परिवार के लोग रहते थे। गुरुवार की सुबह बादामी देवी 55 अपने पुत्र रामशरण पटेल 35 व पांच वर्षीय नातिन अनुष्का के साथ चौकी पर बैठी थी कि अचानक नवनिर्मित दीवाल उनके ऊपर गिर गई।चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुच गये और दीवाल के मलबे में दबे लोगों के बड़ी मशक्कत के बाद निकाला। 

 बाहर निकालने के दौरान झारखण्डे पटेल भी घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को मऊ सदर भेजा गया जहाँ पर चिकित्सकों ने बृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। अनुष्का व राम शरण की स्थिति गंभीर देखते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मऊ पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना सम्बन्धित अधिकारियों सहित मुकामी पुलिस को दी।सूचना पर एसएचओ योगेश यादव सहित राजस्व टीम मौके पर पहुच कर हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया। घटना की जानकारी होने पर बेल्थरारोड विधायक  जिला पंचायत सदस्य जनार्दन यादव ने पहुँचकर आर्थिक सहयोग करते हुए पीड़ित परिवार का हाल जाना।