Breaking News

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बेल्थरारोड आगमन पर दिनेश गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत





अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड ( बलिया )। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा बिल्थरारोड के नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को संगठन का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष चुने जाने के बाद गुरुवार को पहली बार ट्रेन से उनके बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर पहुँचने पर स्वजातीय बन्धुओं व समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। बुधवार की रात से ही भारी बारिश के बावजूद भी स्वजातीय व शुभेच्छुओं के उत्साह पर उसका कोई असर नहीं पड़ा। 


ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरते ही दिनेश कुमार गुप्ता जिन्दाबाद नारों के साथ समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। अपने स्वागत से अभिभूत अभामवैस के मनोनीत उप्र अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास व लोगों के मान सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने अपने स्वागत के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका स्वागत करने वालो में प्रदेश महामंत्री गिरीश गुप्ता, मऊ जिले के मधुबन नपं अध्यक्ष शंकर मद्धेशिया, सतीश राव अंजय, आलोक गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, गणेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, संजय उर्फ मिन्टू गुप्ता, सतीश गुप्ता, विक्की गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता, पुनीत गुप्ता, कमलेश मद्धेशिया , पिक्की वर्मा, पंकज मोदी, सुनील साहनी , सत्यम मद्धेशिया, विनोद जायसवाल, राजू आदि शामिल रहे।