Breaking News

डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर बोली नीतू गुप्ता:उच्च शिक्षा प्राप्त कर तन्मयता से लक्ष्य तक पहुंचना,महिलाओ की हो कोशिश

 


गांव एवं क्षेत्र का बढ़ाया मान

रमेश चंद गुप्ता

दुबहड़ ,बलिया।। क्षेत्र की घोड़हरा गांव निवासिनी नीतू गुप्ता पत्नी निरंजन गुप्ता ने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर घर-परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि डॉ नीतू गुप्ता फिलहाल पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर स्थित डालखोला गर्ल्स हाईस्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति निरंजन गुप्ता पश्चिम बंगाल स्थित दीघा साइंस सेंटर में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर हैं। अपने सफलता से खुश नीतू गुप्ता ने कहा कि हमारे पुरुष प्रधान देश भारत में महिलाएं सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में तभी सफल हो सकती हैं, जब वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर तन्मयता से एक लक्ष्य लेकर चलें। कहा कि हमारे देश में महिलाओं को पुरुषों के बराबर खड़ा करने में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 

बधाई देने वालों में सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी, रामनाथ गुप्ता, अंजली गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, अक्षय कुमार सिंह, अश्विनी श्रीवास्तव, उदय मिश्रा, जलेश्वर दुबे, बिना साव, शाश्वती राय, करुणानिधि तिवारी, सुब्रत, रमेश चंद्र गुप्ता आदि रहे।