बलिया एक्सप्रेस,पोएटिक आत्मा और पुरवैया पोएट्री आयोजित कर रहे है ऑनलाइन कवि सम्मेलन,18 अक्टूबर को होगा यह आयोजन
बलिया एक्सप्रेस,पोएटिक आत्मा और पुरवैया पोएट्री मिलकर कर रहे है आयोजन
बलिया: बलिया एक्सप्रेस अपने सुधि पाठकों के लिये अपने सहयोगियों पोएटिक आत्मा और पुरवैया पोएट्री के साथ मिलकर आगामी 18 अक्टूबर 2020 को रात 8 बजे से ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है । इस कवि सम्मेलन में देश के कई सुविख्यात कवि शामिल होने जा रहे है ।
बता दें कि पोएटिक आत्मा के संस्थापक अभिषेक तिवारी, सह संस्थापक संदीप दिपसन और बलिया एक्स्प्रेस अखबार के सम्पादक मधुसूदन सिंह साहित्य और साहित्यकारों के उत्थान के लिए कार्यरत हैं l इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन के संचालक कवि विकास वरनवाल ने कहा कि हमारी टीम अनुभवी कवियों के साथ मिलकर नए प्रतिभा को पहचानने और निखारने मे महत्पूर्ण योगदान दे रही है l
यह आयोजन मुख्य रूप से @poeticatma, @Balliaexpress, @PurwaiyaPoetry
के फेसबुक पेज से लाईव देखा जा सकता हैं l इस आयोजन में भाग लेने के लिये बलिया एक्सप्रेस के संपादक मधुसूदन सिंह के मोबाइल नम्बर 8090911686 से संपर्क किया जा सकता है ।




