मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष हुए डॉ घनश्याम दुबे
डॉ सुनील कुमार ओझा
आजमगढ़ ।। उत्तर प्रदेश मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गंगेश दीक्षित जी ने , डॉ घनश्याम दुबे ग्राम चक कठवारी चकवारा पोस्ट डीहा को जिला अध्यक्ष आजमगढ़ मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का नियुक्ति किया है, और अपेक्षा की गयी है कि जनपद में व्याप्त भ्र्ष्टाचार, उत्पीड़न, शोषण , भय, आतंकवाद व मानवाधिकार हनन जैसी जघन्य घटनाएं समाज मे घट रही है, इनपर कड़ी नजर रखनी है ,साथ ही जन निराकरण की प्रगति की आख्या राष्ट्रीय कार्यालय को प्रेषित करना है। डॉ घनश्याम दुबे सम्प्रति आजमगढ़ मण्डल अंतर्गत डीसीएसके पीजी कालेज मऊ में असि प्रो भूगोल बिभाग में कार्यरत है। स्वीप कोआर्डिनेटर मतदाता जागरूकता अभियान जनपद मऊ, ईट भट्टा उद्योग एवं पर्यावरण सरक्षंण समिति का सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक जनपद मऊ, रोवर्स/रेंजर्स संयोजक जनपद मऊ, सदस्य रोवर्स रेंजर्स कार्यकारणी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर, सदस्य प्रशिक्षण समिति स्काउट /गाइड उत्तरप्रदेश, 10 बार पूर्वांचल विश्व विद्यालय की टीम प्रभारी के रूप प्रदेश समागम में सहभागिता और बिजेता रहे है । इस तरह के उत्तरदायित्व का निर्वाह बिगत वर्ष में करने के कारण इस कार्यशैली को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीक्षित जी ने डॉ घनश्याम दुबे को यह जिम्मेदारी सौपी है। डॉ घनश्याम दुबे को मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का जिला अध्यक्ष आजमगढ़ बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ गंगेश दीक्षित , राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव , मुख्य सरंक्षक बाला जी , सरंक्षक कैप्टन आर ओझा , राष्ट्रीय महासचिव नीलेश सिंह , राष्ट्रीय सचिव रामवीर सिंह , कोषाध्यक्ष सुधीर यादव को सभी मित्रों ने बहुत बहुत धन्यवाद दिया है।