राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक तिवारी की उपस्थिति में हुआ जिला कार्यकारिणी का चुनाव,नवनीत मिश्र बने प्रदेश उपाध्यक्ष
सोहनपुर(देवरिया) ।। आलोक मिश्र की अध्यक्षता और राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक तिवारी (मुख्य अतिथि) की उपस्थिति में स्थानीय क्षेत्र के सोहनपुर स्थित नवनीत मिश्रा सा मिल ,मोलनापुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा देवरिया की कार्यकरिणी का गठन किया गया।जिसमें ब्राह्मण हित मे कार्य करने वाले नवनीत मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।इस दौरान नवनीत मिश्रा ने कहा कि मैं संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करूँगा।इसके उपरांत महेश मणि त्रिपाठी को जिला प्रवक्ता,आलोक मिश्रा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रतन मिश्रा को जिला महामंत्री,बृजेश पांडेय को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।प्रदेश संगठन मंत्री पुनीत तिवारी ने कहा कि आए दिन ब्राह्मणों पर हो रहे हमले एवं रजनीतिक उदासीनता विचारणीय प्रश्न है।राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक तिवारी ने कहा कि समाज के प्रत्येक ब्राह्मण की आवाज बनेगा अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा।इस दौरान विकास पांडेय,विश्वामित्र मिश्रा निर्भय मिश्रा आदि मौजूद थे।