प्रदेश में जंगल राज कायम,नैतिकता के आधार पर योगी जी तुरंत दे इस्तीफा : अंशू अवस्थी, प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस
लखनऊ ।। अंशू अवस्थी, प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रेसवार्ता के माध्यम से योगी सरकार व सीएम पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है । अपराधी मस्त व जनता त्रस्त हो गयी है ।
कहा कि गोंडा के रामजानकी मंदिर के पुजारी महंत सम्राट दास जी की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश दिखा रहा है कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून व्यवस्था बुरी तरह खराब हो चुकी है ।
यूपी में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। जिस सरकार को रक्षक की तरह व्यवहार करना चाहिए वो भक्षक हो चुकी है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को ही टारगेट कर रही है।
यूपी में पिछले दिनों से पुजारियों और साधुओं की हत्याओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। कल ही बागपत यमुना नदी में एक साधु का शव मिला था। पिछले एक महीने में पश्चिमी यूपी में 3 साधुओं का शव मिल चुका है।
लेकिन यूपी सरकार के क्रियाकलाप केवल अपराधियों का ही हौंसला बढ़ा रहे हैं। योगी सरकार में न बेटियां सुरक्षित है,न साधु संत पुजारी सुरक्षित है,न व्यापारी सुरक्षित है । चारो तरफ जंगलराज कायम हो चुका है । ऐसे में अब योगी आदित्यनाथ जी आपको सीएम की कुर्सी पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है,तुरंत इस्तीफा दीजिये । अपने विरोधियों को लाठी के बल पर कब तक रोकेंगे ।






