Breaking News

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

 





बलिया ।। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस   का आयोजन बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय पर  किया गया ।जिसके अंतर्गत बालिकाओं में मेहंदी प्रतियोगिता  ,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया  गया । साथ ही पारिवारिक कारणों से विद्यालय से ड्रॉपआउट बच्चियों   को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया । साथ ही इनको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन वाली टोपी और टी-शर्ट दी गई ।

इसके बाद गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन के साथ एक रैली निकाल कर लोगो को बेटियों को पढ़ाने के प्रति जागरूक किया गया ।यह आयोजन महिला शक्ति केंद्र बलिया के द्वारा आयोजित किया गया ,जिसमे महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी  पूजा सिंह ,सीडीपीओ सरस्वती शाक्य, आंगनवाड़ी ,ग्रामीण महिलाएं व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे ।