योगी जी आपके डीएनए में मिलेगी सिर्फ नफरत : सुनील साजन
ए कुमार
लखनऊ ।। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं एमएलसी सुनील सिंह साजन ने मुख्यमंत्री के डीएनए वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह बयान कि विपक्ष के डीएनए में विभाजन है शर्मसार करने वाला है। कहा कि योगी जी अपना डीएनए टेस्ट करा कर देखिए आपके डीएनए में नफरत के इलावा कुछ भी नहीं मिलेगा। पूरी भारतीय जनता पार्टी के डीएनए में ही नफरत भरा हुआ है। अपने वैचारिक आकाओं के बारे में आप जानते हैं कि नहीं, उनका क्या इतिहास आपको पता है ? आपके वैचारिक आका अंग्रेजों के मददगार, मुखबिर थे। क्रांतिकारियों के खिलाफ उन्होंने बयान दिए हैं जो कि डॉक्यूमेंटेड हैं। आप यह कैसे कह सकते हैं कि सिर्फ आप देश प्रेमी है बाकी लोग देश विरोधी हैं। आप अपना डीएनए जरूर टेस्ट कराइए, नफरत के सिवा कुछ भी नहीं मिलेगा।





