Breaking News

देश मे कोरोना का आंकड़ा 70 लाख पार, फिर भी हम कितने है लापरवाह

 


नईदिल्ली ।। देश मे जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार  कोरोना के मामले 70 लाख पार हो गये है । बता दे कि आज की तारीख में भारत दुनिया में ऐसा सिर्फ़ दूसरा देश है जहां 70 लाख से ज़्यादा कोरोना मामले सामने आये हैं ।अब तक सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका में सामने आए हैं । बावजूद इसके देश मे लापरवाहियां कम नही हो रही है । कोविड से बचाव के तरीकों को लोग अपनाने में कोताही कर रहे है । शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा देहातो में सबसे ज्यादे खराब हालत है । शहरी क्षेत्रों के पटरी दुकानदार,ठेला खोमचे वाले तो न तो मास्क लगा रहे है, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन कर रहे है ।



भारत और अमेरिका में अब 5 लाख से कम मामलों का अंतर है जो अगर यही स्पीड रही तो अगले सप्ताह भारत दुनिया मे सबसे ज्यादे कोरोना मरीजो वाला देश बन जायेगा । भारत में अब तक कुल कोरोना मामले - 70,53,806 सामने है ।  बीते 24 घंटे में ही  74,383 नये मामले सामने आये है ।राहत देने वाली खबर यह है कि भारत मे अब तक 60 लाख से ज़्यादा कोरोना मरीज़ ठीक भी हुए है । जहां बीते 24 घंटे में 89,154 मरीज़ ठीक हुए है तो वही 918 की मौत भी हो गयी है । अबतक देश मे कुल मौतें- 1,08,334 हुई है वही  एक्टिव केस- 8,67,496 है और 24 घण्टे में  10,78,544 हुए है ।