Breaking News

बलिया : "सशक्त नारी - सशक्त भारत"नामक संगोष्ठी के बाद महिला कृषकों को विवेकानंद सेवा समिति ने किया सम्मानित

  बलिया : "सशक्त नारी - सशक्त भारत"नामक संगोष्ठी के बाद महिला कृषकों को विवेकानंद सेवा समिति ने किया सम्मानित


बलिया 8 मार्च 2020 ।।  रविवार को बसन्तपुर में नन्द भवन के प्रांगण में विवेकानंद सेवा समिति के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी (पूर्वी जोन) लखनऊ की प्रदेश सचिव पूनम पाण्डेय ने महिला कृषकों श्रीमती लीलावती देवी और श्रीमती शोभा देवी को अंग वस्त्र तथा श्रृंगार सामग्री देकर सम्मानित किया तथा साथ ही उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन व्यक्त किया। तत्पश्चात "सशक्त नारी - सशक्त भारत" नामक गोष्ठी के सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम पाण्डेय ने कहा कि यदि नारियां  नारियों का सम्मान करने लग जाए तो नारियों का विकास और सुरक्षा सुनिश्चित हो जाएगा,  नारी सशक्तिकरण का सपना पूरा होने के साथ ही भारत सशक्त होकर विश्व गुरू बन जाएगा। गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीमती मीना सिंह ने और संचालन आशा यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ विजया नन्द पाण्डेय, बन्दना सिंह, ऊषा सिंह, सामराजी पाल, ललिता पासवान, पुष्पा सोनी, श्वेता देवी, कामिनी देवी, किरण सिंह, रिंकीं देबी, रिना यादव, ममता पाण्डेय सहित सैकड़ों महिलाएँ मौजूद थीं।