Breaking News

बलिया से बड़ी खबर : नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर में 30 वर्षीय युवती का मिला शव , चरवाहों ने दी पुलिस को सूचना, दुष्कर्म के बाद हत्या की लगायी जा रही है कयास

बलिया से बड़ी खबर : नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर में 30 वर्षीय युवती का मिला शव , चरवाहों ने दी पुलिस को सूचना, दुष्कर्म के बाद हत्या की लगायी जा रही है कयास

नगरा बलिया 13 अक्टूबर 2019 ।। उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर में सायं लगभग 5 बजे क्षेत्र के ईंट भठ्ठे से पूर्व सुनसान जगह पर 30 वर्षीया एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पाए जाने वाले स्थान पर सलेमपुर बस्ती की कुछ बच्चियां बकरियों को चरा रही थीं तभी अचानक एक युवती का शव देखकर बच्चियां शोर मचाते हुए भागने लगीं।ईंट भठ्ठे के समीप जानवर चरा रहे चरवाहों ने तत्काल फोन से नगरा एसओ को यह सूचना दी। थानाध्यक्ष यादवेन्द्र पांडेय, एसआई मायापति पांडेय संग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक युवती गुलाबी रंग का सलवार पहनी थीं। युवती की पहचान न हो इसलिए चेहरे को दुपट्टे से ढ़क कर ईंट से कुचल दिया गया था। शव के बगल में एक बैग व बिखरे पड़े कपड़े मिले। पुलिस ने चार-पांच दिन पूर्व दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।लेकिन घटना की वजह नहीं पता चल सकी है।