Breaking News

नगरा बलिया : प्रबन्ध समिति सदस्य ने प्रधानाचार्य को किया सम्मानित


 प्रबन्ध समिति सदस्य ने प्रधानाचार्य को किया सम्मानित
संतोष द्विवेदी

नगरा बलिया 8 सितम्बर 2019 ।। सैनिक वीएन पब्लिक स्कूल नगरा के प्रबन्ध समिति द्वारा विद्यालय के प्रगति हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रविवार को एक सादे समारोह में प्रधानाचार्य मानवेन्द्र पांडेय को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य को अंगवस्त्रम एवं बुके से सम्मानित करने के बाद विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य हरिमोहन यादव ने कहा कि प्रधानाचार्य श्री पाण्डेय के परिश्रम से ही विद्यालय नित निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कहे कि प्रधानाचार्य अपने हुनर के बदौलत ही कम संसाधन के बावजूद विद्यालय को आगे बढ़ा रहे है। इसके लिए वे बधाई के पात्र है। श्री यादव ने कहा कि विद्यालय की सोच है कि यहां से शिक्षित होकर निकले बच्चे देश प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन करें। इस अवसर पर बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भि प्रस्तुत किया गया। शिक्षक, शिक्षिकाए एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता चेयरमैन राम अशीष यादव तथा आभार प्रबन्धक कृष्ण मोहन यादव ने प्रकट किया।