Breaking News

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई एवं नाव के द्वारा किया सर्वेक्षण : बाढ़ पीड़ितों में वितरित की राहत सामग्री,बाढ़ राहत शिविरों में जाकर बाढ़ पीडितों का जाना हाल-चाल

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई एवं नाव के द्वारा किया सर्वेक्षण : बाढ़ पीड़ितों में वितरित की राहत सामग्री,बाढ़ राहत शिविरों में जाकर बाढ़ पीडितों का जाना हाल-चाल 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे फंसे लोगो हर सम्भव सहायता प्रदान करने हेतु अधिकारियो को दिये गये निर्देश 
राहत सामग्रियों को बाढ़ पीडितों तक शीघ्रता के साथ पहुंचाने पर दिया जोर 



लखनऊ 19 सितम्बर 2019  ।। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश   केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के भ्रमण के दौरान जनपद प्रयागराज मे बढ़ते जलस्तर को देखने गये। उन्होंने हैलीकाप्टर के द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का व्यापक रूप से निरीक्षण किया। मा. उप मुख्यमंत्री जी ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान बाढग्रस्त क्षेत्रों को देखा। उन्होंने बाढ़ राहत कार्य में अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ राहत के कार्यों को पूरी तत्परता के साथ करें। बाढ़ पीडित लोगो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकालकर उन्हें बाढ़ राहत शिविरों तक पहुचाने का कार्य पूरी लगन से किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा दी जा रही राहत सामग्रियों का वितरण शीघ्रता के साथ किया जाय।
मा. उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचन्द्र गोस्वामी के साथ हैलीकाप्टर के द्वारा बाढ़ सर्वेक्षण करने के बाद नाव के द्वारा बढ़े जलस्तर को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियो को सचेत रहने के निर्देश दिये और कहा कि बाढ़ पीडितो की हर सम्भव मदद की जाय। इसके बाद मा. उप मुख्यमंत्री  बाढ़ राहत शिविरों में गये। वहां पर उन्होंने बाढ़ पीडितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। बाढ पीडितो से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी इसके साथ खान-पान व्यवस्था के बारे मे पूछा गया। मा. उप मुख्यमंत्री  ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण भी किया।