Breaking News

गुरुवार को बलिया में कोषागार कर्मियो का दो घंटे का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी रहा जारी

गुरुवार को बलिया में कोषागार कर्मियो का दो घंटे का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी रहा जारी


बलिया 13 सितम्बर 2019: गुरुवार को कोषागार कर्मियों ने अपने आंदोलन के दूसरे दिन गुरुवार को भी काली पट्टी बांधकर दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियो ने एक बार फिर अपनी मांगे पूरी होने तक एकजुटता के साथ धरना को सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर से नारा बुलंद किया कि " एक ही मांग एक ही नारा, सचिवालय की समानता अधिकार हमारा"। कोषागार संघ के प्रांतीय संगठन के आवाह्न पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कोषागार कर्मियों ने 19 सितम्बर तक क्रमबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को दूसरे दिन सभी कर्मचारियों ने शाम को दो घंटे धरना दिया और अपनी मांगों के संबंध में विभिन्न तरह के नारे भी लगाए। इस अवसर पर कोषागार संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव, महामंत्री दिनेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी, उपाध्यक्ष फखरे आलम, धर्मनाथ गोस्वामी, उमाशंकर गुप्ता, राधामोहन गुप्ता, सुरेश प्रसाद, दिलीप कुमार, अजीत श्रीवास्तव सहित कोषागार कर्मी मोजूद थे। कोषागार कर्मियो का मनोबल बढ़ाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री वेद प्रकाश पांडेय, सुशील त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।