Breaking News

खुशखबरी : मुरादाबाद में दोराहा- डिलारी -करनपुर- सुरजनपुर -जसपुर मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य हेतु 9करोड़ से अधिक की धनराशि की गई निर्गत, बहराइच की दो व बलिया की तीन परियोजनाओं हेतु 3करोड़ 98लाख 28 हजार की धनराशि गई की गई अवमुक्त

खुशखबरी : मुरादाबाद में दोराहा- डिलारी -करनपुर- सुरजनपुर -जसपुर मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य हेतु 9करोड़ से अधिक की धनराशि की गई निर्गत, बहराइच की दो व बलिया की तीन परियोजनाओं हेतु 3करोड़ 98लाख 28 हजार की धनराशि गई की गई अवमुक्त        

लखनऊ:9 सितम्बर  2019।।  उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के हवाले से बताया गया है कि  लोगों के सुगम यातायात के लिए जनपद मुरादाबाद में दोराहा- डिलारी -करनपुर -सुरजनपुर -जसपुर मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों देते हुए  9करोड़ से अधिक की धनराशि निर्गत की गई है। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन श्री  नितिन रमेश गोकर्ण द्वारा अवगत कराया गया है की उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांस)  के अंतर्गत जनपद बहराइच की 2 व बलिया की 3 परियोजनाओं के लिए अवशेष 3 करोड़ 98 लाख 28 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग अनुभाग- 14 द्वारा इस हेतु शासनादेश जारी कर दिया गया है ।जारी शासनादेश में बताया गया है जनपद बहराइच की 2 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु  प्रशासकीय  एवं वित्तीय स्वीकृति  रू197.83 लाख के सापेक्ष 79.12 लाख की धनराशि  प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त की गई थी। मुख्य विकास अधिकारी बहराइच द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध  कराते हुये अवशेष  धनराशि अवमुक्त कराने का अनुरोध किया गया। जिस पर 91लाख 72 हजार की धनराशि  अवमुक्त की गई है।जनपद बलिया की 2 परियोजनाओं  हेतु 184. 07 लाख की धनराशि  अमुक्त की गयी है। इन दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति  460 .07 लाख के सापेक्ष 46.06की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में पूर्व में  अवमुक्त की गई थी ।बलिया की  ही  सेमरी गोविंदपुर -गोपपुर -गोबरी- लोहटा- पचदौरा मार्ग के किलोमीटर 2 से चारागाह होते हुए हरिजन बस्ती  डीहू भगत सरया गोविंदपुर रेलवे स्टेशन मार्ग के निर्माण कार्य  हेतु 122.29 लाख की धनराशि वर्ष 2019 -20में  अवमुक्त की गई है ।