Breaking News

पुणे : उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूणे में सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबाराव फुले की प्रतिमा पर अर्पित किये पुष्प

उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने पूणे में सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबाराव फुले की प्रतिमा पर अर्पित किये पुष्प




पुणे  17 सितम्बर 2019 ।। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने आज पूणे (महाराष्ट्र) में देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबाराव फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होने उनके सामाजिक कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबाराव फुले का जीवन दर्शन लोगों के लिये प्रेरणाप्रद है। हम सबको उनके जीवन आदर्शों व सुकृत्यों से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए।
   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पुणे में स्थित महात्मा ज्योतिबा राव फूले एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर  उनके सामाजिक कृति से जुड़े प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया ।