सिकंदरपुर बलिया के नागेश्वरी देवी श्रीकृष्ण कन्या इंटर कालेज उकछी में आयोजित हुआ महिला के लिये जागरूकता कार्यक्रम

सिकंदरपुर बलिया 22 जुलाई 2019 ।।
आज बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में नागेश्वरीदेवी श्री कृष्ण कन्या इण्टरमीडिएट कालेज उकछी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें 230 बालिकाओं को सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा टोल फ्री नम्बरो को बताया गया जिसमें 181 आशा ज्योती केन्द्र, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाईन, 100 यूपी पुलिस ,के बारे में विस्तार से बताया गया । छेड़छाड़, अपशब्द , शारीरिक हिंसा , मानसिक हिंसा, यौन हिंसा के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने की सलाह दी गयी । बताया गया कि सरकार द्वारा महिलाओ की सुरक्षा के लिये चलायी जा रही इन योजनाओं के रहते अपने आप को कमजोर न समझे । साथ ही यह सलाह भी दी गयी कि जितना हो सके सोशल मीडिया के प्रयोग से बचे और अपने भविष्य को सुधारने में दिमाग लगाये । यह भी बताया गया कि अगर आपके साथ कोई भी छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न की घटनाएं होती है तो उसको संकोचवश छुपाये नही बल्कि अपने अभिभावक से चर्चा करे और जरूरी होने पर निःसंकोच पुलिस या उपरोक्त किसी भी सरकार की संस्थाओं से सहयोग ले । बताया गया कि आपकी चुप्पी से आपको परेशान करने वालो का हौसला बढ़ता है , इस चुप्पी तोड़िये और खुलकर बोलिये । इस कार्यक्रम में सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार सिंह ,थाना सिकन्दरपुर की एक महिला कास्टेबल , बाल विकास कल्याण से पुजा सिंह ,181 महिला हेल्पलाइन से सतीश कुमार सिंह ,अरजीत सैनी ; श्रम विभाग ( नया सबेरा) डीपीओ कृष्ण कान्त राय के साथ ही अन्य गणमान्य लोग उपस्थिति रहे ।