देवरिया के चकिया मोहल्ले में बुधवार सुबह से बिजली गुल , भीषण गर्मी में जनता त्रस्त बिजली विभाग मस्त
देवरिया के चकिया मोहल्ले में बुधवार सुबह से बिजली गुल , भीषण गर्मी में जनता त्रस्त बिजली विभाग मस्त
कुलदीपक पाठक
देवरिया 9 मई 2019 ।। बुधवार सुबह आठ बजे से ही चकिया मोहल्ले में बिजली गुल है जो गुरुवार को 9 बजे रात तक भी नहीं शुरू हो पायी है । प्रचंड गर्मी में झुलस रहे लोगो को अबतक राहत देने के लिये बिजली सप्लाई ठीक न कराने वाले बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने अब तक इस तरफ ध्यान ही नही दिया है । वहीं बगल के साकेत नगर मोहल्ले में बिजली जगमगा रही है । मोहल्ले के लोगों का आरोप लगाया है कि बिजली विभाग द्वारा हर बार चकिया मोहल्ले के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। अब देखना यह है कि बिजली विभाग चकिया मोहल्ले की सुधि कब लेता है ।अब देखना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली के बिना गर्मी से तड़फड़ाने के लिये इस मोहल्ले के मजबूर रहेगे या शुक्रवार को इनको बिजली विभाग बिजली सप्लाई शुरू कर देता है ।


