Breaking News

देवरिया : राजनाथ ने विपक्षियों पर साधा निशाना, कहा -कांग्रेस खत्म करना चाहती है राष्ट्रद्रोह कानून

राजनाथ ने विपक्षियों पर साधा निशाना,  कहा -कांग्रेस खत्म करना चाहती है राष्ट्रद्रोह कानून
कुलदीपक पाठक



देवरिया/सलेमपुर 9 मई 2019 ।। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने लार रोड के निकट पीपरा चौराहा पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे अरसे के बादख आया हूँ। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में विकास के उल्लेखनीय काम हुए है। यहां की जनता बहुत पारखी है। यहां की जनता बहुत सोच समझ कर वोट करेगी। पिछले 5 वर्षों में भारत को लेकर दुनिया मे धारणा बदली है। सबसे तेज रफ्तार से भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। मोदी सरकार की कार्यशैली से देश का रूप बदल रहा है। मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। मोदी सरकार की नीतियों और कार्यशैली से देश तेजी से तरक्की कर रहा है। कांग्रेस को गरीबी हटाने के लिए कितना समय चाहिए। 55 वर्षों में कांग्रेस देश से गरीबी क्यों नही खत्म कर पायी। कांग्रेस राष्ट्रदोह के कानून को खत्म करना चाहती है। बीजेपी राष्ट्रद्रोह के कानून को और मजबूत बनाएगी। इटली की पत्रकार ने एयर स्ट्राइक का सबूत दे दिया है। इटली की पत्रकार ने बता दिया कि एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे। कांग्रेस सेना पर सवाल खड़ा करती है। कांग्रेस के पास बीजेपी के लिए निराधार आरोप हैं। कांग्रेस के पास बीजेपी के सवालों का जवाब नही है। भारत को बलवान और धनवान देश बनाना है। अब देश के पास एंटी सेटेलाइट मिसाइल है जो दुश्मनों के मिशाइल लांच करने के तीन मिनट के बाद ही उसे हवा में धारासाई कर देगी ‌।
     उन्होंने 2004 में भी तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने मुशर्रफ को आतंकवाद को लेकर मजबूर कर दिया था, लेकिन उसके बाद सत्ता में आने पर कांग्रेस ने पाकिस्तान को भी आतंकवाद से प्रभावित देश बनाकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का काम किया। कांग्रेस आज भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का कमजोर करने का काम कर रही है। श्री सिंह ने गरीबों के साथ अन्याय के कांग्रेस के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि आखिर गरीबों के साथ अन्याय किसने किया। 60 वर्षो तक देश में शासन करने वाले लोगों ने किया कि नरेन्द्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के थिंक टैंक ने भारत में सर्वे के आधार पर माना है कि 2016 से 2019 के तीन वर्षो में भारत में गरीबों की संख्या में सात करोड़ की कमी आयी है।

               आप को बता दें कि वृहस्पतिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री  राजनाथ सिंह ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के लार में चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रही है। कांग्रेस के नेता ने कह रहे हैं कि उसके प्रत्याशी भाजपा का वोट काटेंगे। साठ साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस केवल वोट कटवा पार्टी बन गई है।

धर्मनाथ इंटर कालेज लार में आयोजित सभा में श्री सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया बीते साढ़े चार वर्ष में देश में हुए करिश्मे को देखकर चकित है। 2014 तक जिस भारत को विश्व में कमजोर व गरीबों के देश के रूप में देखा जाता है, आज उसी भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थवस्था वाले देश के रूप में देखा जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के मूल्यांकन के अनुसार 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था में विश्व के दस देशों में नवें नंबर पर थी, लेकिन बीते साढ़े चार बर्ष में तेजी से बढ़ते हुए छठवें स्थान पर पहुंच गई। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मानना है कि अगर भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार से बढ़ती रही तो कुछ ही महीने में पांचवे स्थान पर पहुंच जाएगी। 2030-31 तक भारत विश्व के तीन बड़ी आर्थिक ताकतों अमेरिका, रूस व चीन में से किसी एक को पीछे छोड़कर विश्व की टाप तीन अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल हो जाएगा।

उन्होंने केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि भारत की ताकत जल, थल व वायु तीनों क्षेत्रों में बढ़ी है। आज देश के प्रधानमंत्री दुनिया के किसी देश में जाते हैं तो वहां उन्हें लोग हाथों हाथ लेते हैं, लेकिन देश के अंदर कुछ दलों के नेता उन्हें दुर्योधन कह रहे हैं और गाली दे रहे हैं। प्रधानमंत्री को गाली देकर यह लोग देश की छबि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रद्रोह कानून का समाप्त करने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा कानून बनाएगी कि राष्ट्रद्रोह की बात करने वालों का कलेजा कांप जाएगा।