Breaking News

बलिया :सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मिश्र और प्रमुख महासचिव पूजा वर्मा का तूफानी जनसंपर्क

बलिया :सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मिश्र और प्रमुख महासचिव पूजा वर्मा का तूफानी जनसंपर्क









बलिया 10 मई 2019 ।। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी बलिया लोक सभा सीट से चुनाव लड़ रहे विनोद तिवारी के पक्ष में मतदान कराने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है । भासपा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मिश्र उर्फ धीरेंद्र ब्रह्मचारी अपने दल की सबसे तर्ज और युवा नेत्री/प्रमुख महासचिव इंजी पूजा वर्मा के साथ तूफानी सघन जनसंपर्क कर रहे है । शुक्रवार को
परासिया, बहेरी, समरथ पार, छुट्टी बेलहरी, बड़ी बेलहरी, गया घाट, रोहुआ आदि गांवों में जनसंपर्क करके भासपा के उम्मीदवार विनोद तिवारी को चुनाव चिन्ह छड़ी वाले बटन को दबाकर विजयी बनाने की अपील किये । इंजी पूजा वर्मा का ध्येय महिलाओ को अपने अधिकार बताने पर ज्यादे हो रहा है । वही चुनावी दौर में मुर्गा और दारू लेकर कैसे पांच साल मुर्गा बनना पड़ता है , इंजी वर्मा बखूबी समझा रही है । इंजी वर्मा को सुनने के लिये महिलाओ की भीड़ लग जा रही है । बता दे कि यह युवा नेत्री अपने दम पर बैरिया विधान सभा मे पार्टी का परचम खासकर महिला वर्ग में लहराने में कामयाब हो रही है ।भासपा के इस तरीके से अति पिछड़े वर्गों में प्रचार करने से भाजपा सपा दोनों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है ।