Breaking News

बलिया : पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा : कमिश्नर व डीआईजी ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा :
कमिश्नर व डीआईजी ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

बलिया 10 मई 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 14 मई को भ्रमण के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा बैठक मंडलायुक्त जगत राज व डीआईजी मनोज तिवारी ने कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को की।
कमिश्नर ने कहा कि माल्देपुर में होने वाली जनसभा स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत, अग्निशमन व्यवस्था, नेटवर्क आदि को देख लें। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थल पर जाकर अपने कम्म को देख लें ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या पैदा न हो। पीडब्ल्यूडी एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि बैरिकेडिटग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सामान्य मार्ग के साथ ही साथ आकस्मिक मार्ग का भी व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्लानिंग कर ली जाए।  प्रधानमंत्री के आगमन से पहले पुलिस भ्रमण कर हर चीज बारीकी से देख लेगी। यूनिफार्म के साथ सादे वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाय। नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिया कि 50 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं।
बैठक में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है, स्थलीय निरीक्षण कर त्रुटिरहित व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सभा स्थल पर आपात चिकित्सा कक्ष और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सेफ़ हाउस व स्वीस कॉटेज की व्यवस्था का निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिया। बैठक में एसपी देवेन्द्रनाथ, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम रामआसरे, सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।