Breaking News

कानपुर: अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह से अधिक झुलसे

कानपुर: अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह से अधिक झुलसे  
ए कुमार


कानपुर 12 मई 2019 ।।
कानपुर के जाजमऊ में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां अगरबत्ती फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड से घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना में 6 से अधिक लोग झुलस गए।

सभी को अस्पताल भेजा गया है। झुलसे लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ इलाके की है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची है।