Breaking News

लखनऊ की पीजीआई पुलिस ने दिखायी चपलता : महिला को छेड़खानी करने वालो से बचाया,आरोपियों को किया गिरफ्तार

लखनऊ की पीजीआई पुलिस ने दिखायी चपलता : महिला को छेड़खानी करने वालो से बचाया,आरोपियों को किया गिरफ्तार
ए कुमार

लखनऊ 23 अप्रैल 2019 ।। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सब से सुरक्षित माने जाने वाले पीजीआई थाना क्षेत्र के सेलेब्रिटी गार्डन सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाली एक अकेली महिला के साथ तीन लोगों ने छेड़खानी की है । 100 नम्बर पर सूचना मिलने पर तुरंत पहुंची पीजीआई थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि नेहा सेठ नामक महिला को घर पर अकेली जान कर तीन अज्ञात लोगों द्वारा छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी गयी । महिला को घर मे अकेला पाकर तीनो युवक जबरिया घर मे घुस गये और छेड़खानी शुरू कर दी थी । पुलिस ने इनके द्वारा उपयोग में लायी  वैगन आर गाड़ी भी बरामद कर ली है । बताया जाता है कि इन आरोपियों ने कोई बड़ी बारदात करने की नीयत से ही इस गाड़ी पर बाइक का नम्बर प्लेट लगा रखी है । पुलिस इन आरोपियों से पूंछताछ कर रही है । वैसे पीजीआई पुलिस की चपलता से एक महिला की इज्जत बच गयी है ।