Breaking News

गोरखपुर : ये गार्ड है या गुंडे :मृतक के परिजनों को डाक्टरो की सह पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा, बीआरडी मेडिकल कालेज का मामला, वीडियो वायरल

ये गार्ड है या गुंडे :मृतक के परिजनों को डाक्टरो की सह पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा, बीआरडी मेडिकल कालेज का मामला, वीडियो वायरल
ए कुमार

गोरखपुर 22 अप्रैल 2019 ।।
डाक्टरो की लापरवाही से समय से इलाज न होने से मरीज़ की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा करने पर  मेडिकल कालेज के गार्ड परिजनों पर कहर बनकर टूट पड़े। इसी बीच गार्डो द्वारा मरीज़ के परिजनों की पिटाई का विडियो वायरल भी हो गया।आरोप है कि यहां जुनियर डाक्टर की शह पर गार्डों ने मरीज के परिजनो को दौडा दौडा कर पीटा ।
मामला गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के कलईन निवासी सतीश शुक्ला की पत्नी अंशु शुक्ला आयु 40 वर्ष का है, जिनको ईलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ईलाज मे देरी होने पर परिजनो ने डाक्टर से जा कर कहा की मेरे मरीज को देख ले इस पर डाक्टर ने कहा की यहां से अपने मरीज को लखनऊ ले जाइये । थोडी ही देर बाद मरीज की तबियत बिगडने लगी तो परिजनो ने दोबारा डाक्टर से देखने को कहा इस पर डाक्टर ने परिजनो को वहां से भगा दिया और समय से इलाज न होने से मरीज की मौत हो गयी ।