Breaking News

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की लूट : डायल 100 की टीम ने एक आरोपी समेत ट्राली किया बरामद

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की लूट : डायल 100 की टीम ने एक आरोपी समेत ट्राली किया बरामद
ए कुमार

लखनऊ 23 अप्रैल 2019 ।।
चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर में  ट्रैक्टर ट्राली की लुटे जाने की खबर है । बदमाश ट्रैक्टर ट्राली लूट कर फरार हो गये । ट्रैक्टर ट्राली लूटकर भागे जाने की सूचना पर पहुंची डायल 100 की पीआरवी 0515 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा करके  1 बदमाश को दबोच लिया और ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद कर ली । ट्राली की बरामदगी से पीड़ित परिवार में खुशी छा गयी ।