उन्नाव : साक्षी महाराज के खिलाफ केस दर्ज
साक्षी महाराज के खिलाफ केस दर्ज
ए कुमार
उन्नाव 9 अप्रैल 2019 ।।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
दरअसल साक्षी महाराज ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया, इस दौरान उनके काफिले में 100 से अधिक गाड़ियां थी। इतनी बड़ी तादात में साक्षी महाराज के काफिले में गाड़ियो की संख्या की वजह से उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
साक्षी महाराज से जब इन तमाम गाड़ियों के पास मांगे गए तो वह इसका पास दिखाने में विफल रहे। उनके पास सिर्फ 13 गाड़ियों का पास था, जिसकी वजह से उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।
बता दें कि साक्षी महाराज के खिलाफ महागठबंधन ने पूजा पाल को टिकट दिया था। लेकिन अब इस टिकट को बदलकर अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना महाराज को यहां से टिकट दिया गया है। इससे पहले अन्ना दो बार यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व सांसद अनु टंडन को टिकट दिया है।