मिर्जापुर : अज्ञात वाहन के टक्कर से एक व्यक्ति की मौत,एक घायल
अज्ञात वाहन के टक्कर से एक व्यक्ति की मौत,एक घायल
मनीष कुमार पांडेय
राजगढ़,मड़िहान (मिर्जापुर) 22 अप्रैल 2019 ।।
मड़िहान थाना अंतर्गत देवरी कला(कुंबिया मोड़)सोनभद्र मिर्ज़ापुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2019 सोमवार को सोनभद्र मिर्ज़ापुर मार्ग पर स्थित मड़िहान जंगल मे कुंबिया मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार दो लोगों को रौंद दिया,जिसमे दिव्यांग पुनवासी पुत्र गुलाब उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी कंचनपुर की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दूसरा साथी राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भेज कर घर वालों को सूचना दे दिया। तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिये भेज दिया।
खाकी की क्रूरता फिर आयी सामने, मृतक दिव्यांग युवक पुनवासी के परिजनों की पुलिस ने की पिटाई
दिव्यांग मृतक के परिजनों की पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है । बता दे कि डीसीएम ने मोटरसाइकल सवार को टक्कर मारी थी जिससे बाइक सवार दिव्यांग की मौत हो गयी थी । पुलिस के सामने ही डीसीएम चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया लेकिन पुलिस ने रोकने का प्रयास नही किया । लेकिन जब परिजनों ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया तो उल्टे पुलिस नव परिजन को पीटने लगी । परिजनों ने पुलिस पर डीसीएम को भगाने का आरोप लगाकर शव को सड़क पर रख कर जाम करने का प्रयास किया जिसपर पुलिस ने लाठी चार्ज करके पिटाई कर दी । दो व्यक्तियों के साथ निकले दिव्यांग की मौत से परिजन सदमे में है ।