बाबूबेल बलिया : धनाभाव में रुका प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य , चुनाव के दिन तक बन कर तैयार होने पर लापरवाही के चलते संशय
धनाभाव में रुका प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य , चुनाव के दिन तक बन कर तैयार होने पर लापरवाही के चलते संशय
डॉ सुनील कुमार ओझा
हल्दी (बलिया) 23 अप्रैल 2019 ।।शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल के भवन का निर्माण कार्य धन के अभाव में अब मंद पड़ने लगा है। जिलाधिकारी के पास चुनाव पूर्व बूथ निर्माण की चुनौती है,जिसका पलीता खुद शिक्षा विभाग ही लगाने पर तुला है।क्योंकि शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक खाता संचालन ही सुनिश्चित नहीं कराया गया। बता दे कि प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल के जर्जर भवन के साथ ही दुरुस्त कमरों को भी नौ अप्रैल को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया था।जिसके कारण गांव का पोलिंग बूथ ही प्रभावित हो गया।जिसकी वजह से जिलाधिकारी ने खुद मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम 12 अप्रैल को बाबूबेल भेजा।उस समय उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को भवन निर्माण की जिम्मेदारी देते हुए एक दो दिन पैसा दिलाने की बात कही थी ताकि भवन निर्माण में धन के वजह से दिक्कत न हो। उपजिलाधिकारी के कहने के 11 दिन बाद भी खाता संचालित नहीं हुआ न ही ग्राम प्रधान को एक ढेला मिला। ऐसे में चुनाव पूर्व भवन का निर्माण समस्या खुद विभाग ही उत्पन्न कर रहा है।क्योंकि 7.44 लाख रुपये का भवन बिना रुपये मिले प्रधान कब तक बनवायेंगा यह सोचनीय प्रश्न है।हालांकि ग्राम प्रधान संतोष सिंह 12 अप्रैल से ही भवन निर्माण में जूट गए हैं। इस प्राथमिक विद्यालय को तोड़ने में शिक्षा विभाग ने , खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी ने जितनी तेजी दिखायी थी , अगर उसकी चौथाई तेजी भी दिखाते तो अब तक भवन प्रभारी की नियुक्ति और खाते का संचालन शुरू हो गया होता । सबसे चिंतनीय बात यह है कि जिस खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी की अदूरदर्शिता से यह संकट उतपन्न हुआ है उसके खिलाफ अब तक न तो बेसिक शिक्षा अधिकारी ने , न ही जिला अधिकारी ने कोई कार्यवाई की है जो चर्चा का विषय बना हुआ है ।
प्रधान की शिकायत पर अधिकारियों ने किया मुआयना , धमकाने वाले के खिलाफ कार्यवाई न होने से भय व्याप्त
हल्दी बलिया 23 अप्रैल 2019 ।।शिक्षा क्षेत्र बेलहरी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल का ढहाये गए भवन निर्माण कार्य के लिए सोमवार के दिन भी कोई भवन प्रभारी नियुक्त नही हो पाया।जिसके चलते धनाभाव के कारण मंगलवार के दिन भवन निर्माण कार्य पूरी तरह ठप रहा।जिसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दिया गया।बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया द्वारा जिला समन्वयक निर्माण सतेंद्र राय(बीएसए प्रतिनिधि),खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलहरी नरेंद्र कुमार सोनकर,एनपीआरसी ब्रिजकुशोर पाठक,एबीआरसी हरिश्वर प्रसाद सहित जिला अधिकारी के आदेश पर कानूनगो अवधेश मिश्रा,लेखपाल जनार्दन सिंह व रमेश वर्मा प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल पहुचे तथा भवन निर्माण कार्य का मुआयना किया।बीएसए प्रतिनिधि के रूप में आये जिला समन्वयक निर्माण सतेंद्र राय ने मैटेरियल के लिए चेक निर्गत किया।ग्राम प्रधान बघौच संतोष सिंह ने सतेंद्र राय से आग्रह किया कि मैटेरियल का पैसा तो आपके द्वारा इट भट्ठे ,गिट्टी बालू ,छड़,सीमेंट आदि का तो विभाग द्वारा दे दिया गया ।जो उनके खाते में चला जायेगा।लेकिन मजदूरों की मजदूरी कैसे दी जाएगी।इस पर श्री राय द्वारा ग्रामप्रधान को आस्वस्थ किया गया कि आप चुनाव पूर्व भवन निर्माण पूरा करा दे।मजदूरी का पैसा भी बहुत जल्द रिलीज कर दिया जाएगा।
बताते चले कि प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल के दो जर्जर भवन निर्माण कार्य के लिए सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के खाते में 06 मार्च को 7.44 लाख रुपये आ गया था ।लेकिन निर्माण कार्य शुरू नही कराया गया ।बल्कि अप्रैल माह में जेसीबी लगा कर दो अच्छे भवन को भी तुड़वा दिया गया था।जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी है।इस संबंध में उपस्थित अधिकारीयो द्वारा ग्रामप्रधान से मतदान से पहले भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया गया।इस पर ग्रामप्रधान ने बताया कि विगत 18 अप्रैल 2019 को अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय पहुच कर मजदूरों के साथ गली गलौज करते हुए काम नही करने की धमकी दी गयी थी ।जिसकी लिखित सूचना मेरे द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया,जिला अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी बलिया को तत्काल दिया गया।लेकिन उक्त व्यक्ति के ऊपर शासन स्तर पर कोई कर कार्यवाही नही की गई।जिसके चलते मजदूरों में भय व्याप्त है।यदि उस व्यक्ति द्वरा दुबारा विद्यालय पहुच कर मजदूरों को कोई धमकी दी गयी तो इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारीयो की होगी।यदि सबकुछ ठीक रहा और विभाग का सहयोग मिला तो समय पूर्व भवन निर्माण की जिम्मेदारी मेरी होगी।





