Breaking News

मिर्जापुर : अनियंत्रित मालवाहन के टकराने से टूटी स्कूल की चाहरदीवारी, वाहन स्वामी पुनः कराएगा निर्माण

अनियंत्रित मालवाहन के टकराने से टूटी स्कूल की चाहरदीवारी, वाहन स्वामी पुनः कराएगा निर्माण
 मनीष कुमार पांडेय

मिर्जापुर 23 अप्रैल 2019 ।।
भूसा लादकर जा रहे मालवाहन छोटा हाथी के अनियंत्रित होकर स्कूल बाउंड्री वाल से जा टकराने  से स्कूल की बाउंड्री वाल टूट गई। वाहन पर लदा भूसा भी गिर कर नुकसान हो गया।
मामला बेसिक प्राइमरी स्कूल बिसुन्दरपुर के बाउंड्रीवाल से मैजिक मंगलवार की भोर 4 बजे जाकर टकराने का है।  जिससें बाउंड्री की दीवार गिर गई।  विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि गाड़ी मालिक से बात हुई हैं जो भी खर्च होगा वे पूरा भरमाई के लिए तैयार है।