रामपुर : आचार संहिता का उलघन मामले में फंसी जया प्रदा व अब्दुल्ला आज़म के खिलाफ केस
आचार संहिता का उलघन मामले में फंसी जया प्रदा व अब्दुल्ला आज़म के खिलाफ केस
रामपुर 22 अप्रैल 2019 ।।
बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अमर्यादित बयान करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आपको बता दे 18 अप्रैल को केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया मिश्र में हुई चुनावी सभा मे भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसमे एसडीएम की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।वही आज़म खान के पुत्र अब्दुल्ला आजम पर केस होगा दर्ज अब्दुल्ला आज़म ने जयाप्रदा को अनारकली कहा था ।


