Breaking News

बलिया : आज भी सपा सुप्रीमो ने नही की बलिया के प्रत्याशी की घोषणा , नेताओ और समर्थको की बढ़ रही है धड़कने

आज भी सपा सुप्रीमो ने नही की बलिया के प्रत्याशी की घोषणा , नेताओ और समर्थको की बढ़ रही है धड़कने
मधुसूदन सिंह 



लखनऊ 22 अप्रैल 2019 ।। जनता पार्टी के गठन के बाद से यह पहला मौका है जब समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी, बलिया लोक सभा के लिये घोषित होने में इतनी देर हो रही है । पहली बार हो रहा है कि बलिया लोकसभा के टिकट के लिये उम्मीदवारों का लखनऊ में जमावड़ा लगा हुआ है । इससे पहले बलिया का टिकट लखनऊ से चलकर बलिया पहुंच जाता था । बलिया के टिकट  के घोषित होने में देर से समर्थको में बेचैनी और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है । एक तरफ जहां गठबंधन के समर्थक प्रत्याशी के नाम घोषित न होने से उहाँपोह में है , वही भाजपा समर्थको की बांछे खिल उठी है । वैसे पहली बार बलिया के नेताओ को इतनी बेइज्जती बर्दाश्त करनी पड़ रही है । बता दे कि आज सपा कार्यालय पर सभी प्रमुख टिकटार्थियों के द्वारा हाथ जोड़कर खड़े होने के वावजूद अखिलेश यादव  देखना भी गंवारा नही समझे । बता दे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी एक झलक दिखाने के लिये राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर , पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल, पूर्व विधायक सनातन पांडेय , डॉ राजीव राय , पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री तारकेश्वर मिश्र , जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ,मृत्युंजय तिवारी बबलू,अजित मिश्र, रामजी गुप्ता समेत इन नेताओं के दर्जनों समर्थक हाथ जोड़कर खड़े थे । अपने नेता द्वारा बलिया के नेताओ की तरफ ध्यान दिये वगैर चले जाने के बाद बलिया के नेता बाहर चाय की दुकान पर मायूसी को दूर करने के लिये चाय पीते देखे गये । आज भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा न होने से एक बार फिर फर्जी लिस्ट वायरल होने से इंकार नही किया जा सकता है ।