Breaking News

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर : कांग्रेस लगा सकती है बड़ा दांव , प्रियंका लड़ सकती है वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव , आरपार के मूड में कांग्रेस

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर : कांग्रेस लगा सकती है बड़ा दांव , प्रियंका लड़ सकती है वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव , आरपार के मूड में कांग्रेस
ए कुमार

नईदिल्ली 13 अप्रैल 2019 ।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रोज रोज गांधी नेहरू परिवारों पर किये जा रहे हमलों का जबाब देने के लिये कांग्रेस पार्टी ने बड़ी चाल सोच ली है । सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी से सीधे सीधे आरपार की लड़ाई के मूड में आ गयी है और इस लड़ाई की कमान सम्हालेंगी प्रियंका गांधी । जी हां , सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है वह यही है कि वाराणसी से प्रियंका गांधी पीएम मोदी को टक्कर देने जा रही है । प्रियंका नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा भरेंगी । कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले वाराणसी से अगर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती है तो यह चुनाव पीएम मोदी के लिये आसान नही होगा क्योंकि ऐसी सूरत में सपा बसपा रालोद का गठबंधन भी प्रियंका के साथ खड़ा हो जाएगा । वैसे प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि देखने वाले कांग्रेसियों में यह खबर संजीवनी बूटी से कम नही है ।