Breaking News

नईदिल्ली : लीजिये अब भारत ने भी अमेरिका बनने की राह पर बढ़ा दिये है कदम - 10 मंत्रालयों में संविदा पर रखेंगे जायेगे विशेष सचिव के रूप में प्राइवेट सेक्टर के विशेषज्ञ

नईदिल्ली : लीजिये अब भारत ने भी अमेरिका बनने की राह पर बढ़ा दिये है कदम - 10 मंत्रालयों में संविदा पर रखेंगे जायेगे विशेष सचिव के रूप में प्राइवेट सेक्टर के विशेषज्ञ
ए कुमार

नईदिल्ली 13 अप्रैल 2019 ।। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों में विशेष सचिव के रूप में प्राइवेट सेक्टर के विशेषज्ञों का चयन कर लिया है । यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जा रही है । बता दे कि अब तक इन मंत्रालयों में विशेष सचिव के रूप में आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग होती रही है । देश मे यह पहली बार है जब कोई सरकार महत्वपूर्व मंत्रालयों में प्राइवेट सेक्टर के लोगो को महत्वपूर्ण पद पर बैठाने जा रही है । UPSC की सिफारिश 10 प्राइवेट सेक्टर के विशेषज्ञ रखे जा रहे है । इन लोगो को ऐसे पद पर रखा जा रहा है जहां भारत सरकार महत्वपूर्ण नीतियो का निर्धारण करती है ।
सरकार के इस कदम से देश के IAS कैडर में हलचल मच गई है । सूत्रों की माने तो मोदी सरकार IAS अफ़सरो की लॉबिंग को तोड़ने में जुटी है ।
UPSC रिजल्ट के बाद देश की IAS ब्यूरोकेसी में बड़ा तूफान आ गया है । वही विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है । पहले ही विपक्ष मोदी सरकार को उद्योगपतियों की सरकार कहता रहा है , इस खबर के बाद यह आरोप और जोर शोर से लगेगा । विपक्षियों ने कहना भी शुरू कर दिया है लो अमेरिका की तर्ज पर भारत ने भी अपने कदम प्राइवेटाइजेशन की तरह बढ़ा दिया है ।