Breaking News

अहरौरा मिर्जापुर : दोनों हाथ पीछे बंधे हुए 75 वर्षीय अधेड़ का शव गमछे से पेड़ पर मिला लटका , मामले में फंसा पेंच

अहरौरा मिर्जापुर : दोनों हाथ पीछे बंधे हुए 75 वर्षीय अधेड़ का शव गमछे से पेड़ पर  मिला लटका , मामले में फंसा पेंच 
मनीष कुमार पांडेय

अहरौरा मिर्जापुर 13 अप्रैल 2019 ।। पीछे अपने दोनों हाथ बांधकर क्या कोई फांसी लगाकर आत्महत्या कर सकता है ? इस सवाल के जबाब तलाशने में जुटी है पुलिस । जी हां , यही सच है , मिर्जापुर के अहिरौरा थाना पुलिस को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का पेड़ पर गमछे के सहारे लटका हुआ शव मिला है जिसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए होने के वावजूद कुर्ते पर सुसाइड नोट लिखा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूँ और इसके लिये मैं स्वयं जिम्मेदार हूं , इसी पहेली को हल करने में मिर्जापुर पुलिस लगी हुई है । घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि अहिरौरा  थाना क्षेत्र  स्थित लखनियादरी गेट से करीब 200 मीटर अंदर पर्यटकों के लिए बनाए गये टीन शेड के पास 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटकाया हुआ मिला ।बुजुर्ग का दोनों हाथ पीछे से बंधा हुआ था। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजने के बाद शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी हुई हैं । बताया जाता है कि बुजुर्ग का शव गमछे से बंधा शनिवार को पेड़ पर लटका था।  मृतक सफेद पूरी बाह का कुर्ता व पायजामा पहने हुए है ।  दाड़ी  रखे हुए यह व्यक्ति अपने पहनावे से मुस्लिम लग रहा है । सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो को वायरल होते देख उसके रिश्तेदारों ने मृतक की पहचान इमतीयाजूद्दीन पुत्र ईदू निवासी शाहकोठी , मुगलसराय जनपद चंदौली के रूप में की । मृतक टेंट व्यसाई हैं मृतक ने अपने कुर्ते पर सुसाइड नोट लिख रक्खा था । सुसाइड नोट के मुताबिक मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया।  किसी अन्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया है । जबकि मृतक का दोनों हाथ पीछे बंधे होने के कारण मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है।