गोरखपुर : व्यापारियों का साथ पाकर गदगद हुए रविकिशन
व्यापारियों का साथ पाकर गदगद हुए रविकिशन
ए कुमार
गोरखपुर 21 अप्रैल 2019 ।।सदर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रविकिशन आज अचानक महापौर सीताराम जायसवाल से मुलाकात करने उनके मिर्जापुर(साहबगंज) स्थित आवास पर पहुंचे महापौर श्री जायसवाल के अलावा अनिल जायसवाल,संजय जायसवाल,अजय जायसवाल व डॉ मनोज जायसवाल ने बुके देकर रविकिशन का स्वागत किया। महापौर ने तत्काल आवास से ही एक रोड शो निकाल कर पहुंचे पास में ही स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल “सृजन” वहाँ व्यापारी नेताओं व वरिष्ठ व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः सत्ता में लाने के लिए रविकिशन को भारी बहुमत से विजय दिलाने पर चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर ने कहा कि व्यापारियों व आम आदमी के अन्दर से भय और दहशत को मोदी व योगी सरकार ने समाप्त किया,विकास की नई इबारत लिखी।इसलिए मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना होगा इसके लिए हम सब व्यापारी भाजपा के साथ जोर शोर से लग गए हैं। चेम्बर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने व्यापारियों के हित मे अनेक कार्य किये जिसमे प्रमुख रूप से जी एस टी शामिल है, जी एस टी लगने से व्यापारी अब खुलकर व्यापार कर पा रहा है नहीं तो उसको सिर्फ टेक्स कार्यालयों के चक्कर मे उलझना रहता था,अब घर बैठे ही हम सारी प्रक्रिया पूरी कर ले रहे है यह कार्य सिर्फ मोदी सरकार ने किया।
बैठक को वरिष्ठ व्यापारी नेता जवाहर कसौधन,किराना कमेटी अध्यक्ष उमेश चंद्र मद्धेशिया,गोपाल जायसवाल, सत्यप्रकाश सिंह मुन्ना,नरेश बजाज,कमलेश अग्रवाल, श्री चन्द बन्सल ने संबोधित किया। इससे पूर्व रविकिशन का व्यापारी नेता शत्रुघन प्रसाद,अरुण कुमार वर्मा “बबलू”,पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता छठीलाल,पंकज जायसवाल, संजीत कुमार जायसवाल“पिंटू”,अशोक कुमार गुप्ता,राजकुमार आल्हा,जवाहर गुप्ता,अभिषेक शर्मा,मनीष शर्मा,राजन सिंह“कुँवर”,विशाल गुप्ता आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया,बैठक का संचालन व्यापारी नेता भोला अग्रहरी ने किया। रवि किशन ने महापौर का आशीर्वाद लेकर व्यापारियों का साथ मांगा और कहा कि मेरा गोरखपुर से पुराना रिश्ता है मैं एकबार फिर से आप सभी का सेवा करना चाहता हूँ। सारी विरोधी ताकते एक साथ आदरणीय मोदी जी को हटाने में लगी है पर हम और हमारी जनता देशभक्त है जो देश की सुरक्षा के साथ खड़ी है। रवि किशन ने महापौर आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ देख गदगद दिखे और व्यापारियों का व्यापक समर्थन पाकर महापौर के प्रति कृतज्ञता जतायी।