Breaking News

भाजपायुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय का बड़ा बयान : औद्योगिक घरानों ने भाजपा को किया है हाईजैक , निर्दलीय लड़ेंगे देवरिया से चुनाव

भाजपायुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय का बड़ा बयान : औद्योगिक घरानों ने भाजपा को किया है हाईजैक , निर्दलीय लड़ेंगे देवरिया से चुनाव
रवि किशन और निरहुआ को टिकट देना काफी हास्यास्पद

यूपी बिहार के लोगो को अश्लील गानो से बदनाम करने वाले लोगो को दिया टिकट 
कुलदीपक पाठक

देवरिया 21 अप्रैल 2019 ।। भाजपा के पूर्व एमएलसी व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय ने जिला पंचायत स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान  अपनी पार्टी के नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देवरिया के जनता के साथ मजाक किया है। देवरिया,  गोरखपुर व  आजमगढ की जनता के  साथ एक राजनीतिक मजाक किया है हमारा देवरिया जिला एक जागरूक जिला है देवरिया से चुने गए लोग पार्लियामेंट में अपनी एक अलग छाप छोड़ते रहे हैं और आज ऐसे महारथियों के जिले में ऐसे लोगों को टिकट दिया जा रहा है जिसका कोई देवरिया से लेना देना नहीं है कोई पटना से आ रहा है कोई बनारस से आ रहा है तो कोई गोरखपुर से आ रहा है इससे इस जिले का घोर अपमान हो रहा है । मैं इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया हूं। भारतीय जनता पार्टी का आज का नेतृत्व ऐसा लग रहा है जैसे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को औद्योगिक घरानों ने हाईजैक कर लिया है। और मनमानी निर्णय हो रहे हैं जिन नेताओं को अभी पार्लियामेंट में रहना चाहिए जो लोग अभी राजनीति में सक्रिय योगदान दे रहे थे सभी को रिटायरमेंट कर दिया गया है चाहे वह आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी हो मुरली मनोहर जोशी जैसे तमाम लोग हैं ‌। और उनकी रिक्तियों को भरने के लिए ऐसे लोग आ रहे हैं रवि किशन,  निरहुआ। इनका राजनीति में क्या योगदान है पार्टी के संगठन के लिए उनका क्या योगदान है इनकी क्या संस्कृति है अश्लील गाने गा करके पूरे देश में यूपी बिहार को बदनाम कर दिए हैं उन लोगों के लिए भाजपा का नेतृत्व टिकट देकर पुरस्कृत किए जा रहे हैं। पिछले बार 2014 में रवि किशन कांग्रेस लड़े थे और मोदी जी को इतने गंभीर आरोप लगाए थे रमापति जी को टिकट मिलने पर श्री राय ने कहा कि  ये क्या  देवरिया का विकास और कार्य करेंगे लखनऊ में रहते हैं। इन्हें कई बार मैंने आडवाणी जी से कह कर टिकट दिलवाया है और जब भी लड़े हैं चुनाव हार  गए हैं। गोरखपुर में दो तीन बार चुनाव लड़े नहीं जीते हैं दो बार एमएलसी रहे उनका देवरिया से कोई लेना-देना नहीं है उनको देवरिया से चुनाव लड़ाने का कोई अवचित नहीं होता देवरिया के लोगों को देवरिया के बीच का आदमी चाहिए इसलिए उनका निर्णय सही नहीं है श्री राय ने कहां कि मेरे अलावा चार और लोगों ने देवरिया से पार्टी का टिकट मांगा था जो देवरिया के रहने वाले थे लेकिन पार्टी नेतृत्व में सभी को अनदेखा करते हुए एक बार फिर बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर भारी गलती कर दी है इसलिए मैंने भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के विरुद्ध निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 39 वर्षों से मैं भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता रहा हूं। लेकिन पार्टी मेरा संज्ञान नहीं ले रही है। देवरिया से टिकट मांग रहा था और हमारे साथ अन्य अन्य 3 चालू टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी का निर्णय बहुत ही विरोधात्मक है वह देवरिया की के प्रत्याशीयो को टिकट न देकर गलत निर्णय लिया है ।
रवि किशन और निरहुआ को टिकट देना काफी संदेशहात्मतक है कहीं ना कहीं पार्टी को इन्होंने फंडिंग की है ‌ यह फिल्मी कलाकार लोग हैं इन लोगों के पास अथाह पैसा है मैं पार्टी में रहते हुए निर्दल प्रत्याशी के रूप में देवरिया से चुनाव लड़ूंगा।ऐसा हर बार होता रहा है कि देवरिया के प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलता है और बाहरी प्रत्याशियों को देवरिया के जनता के लिए थोप दिया जाता है। और जो जीते हैं वहां से चले जाते हैं देवरिया के बारे में भौगोलिक और राजनीतिक के साथ ही विकास के बारे में कुछ नहीं करते केवल नाम मात्र के देवरिया के प्रतिनिधि होते हैं भारी होने के नाते उनको देवरिया की समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं होती। लगातार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हमारी अनदेखी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व औद्योगिक घरानों कुछ चंद लोगों के इशारे पर चल रहा है इस निर्णय को गलत बताते हुए श्री राय ने कहा कि मैं देवरिया की जनता के हित के लिए और लगातार मेरी अनदेखी करने के लिए मैं इस बार निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ूंगा।