मिशन 2019: पूर्व मंत्री संजय शर्मा ने मायावती को दिया झटका, जेपी नड्डा की उपस्थिति में ली भाजपा की सदस्यता

लखनऊ 8 अप्रैल 2019 ।।भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री व पार्टी के चुनावी प्रभावी #जेपी नड्डा ने विभिन्न दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे दलों के पास न नेता है, न नीति और न ही कार्यकर्ता। वह पारिवारिक दल बन गए हैं। यह बात उन्होंने प्रदेश पार्टी कार्यालय में #सदस्यता ग्रहण कराने के दौरान कही है।
राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा आज यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बसपा के वरिष्ठ नेता #सर्वेश शुक्ला, चंद्र कुमार मिश्रा,विक्रम वीर शुक्ला को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही इस शुभ अवसर पर प्रदेश #कैबिनेट मंत्री #बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।
इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि कोई व्यक्ति संगठन में दो तीन कारणों से होता है। लेकिन कारण जो भी हो, पार्टी में आने वालों का फैसला सही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई व्यक्ति ऐसा नहीं था, जिनका पारिवारिक बैगराउंड राजनीतिक हो। इसका सीधा साधा उदाहरण हैं अटल जी और मोदी जी जो भारत के प्रधानमंत्री बने। इसके परिवार से कोई राजनीति में नहीं था, लेकिन वह देश के प्रधानमंत्री बने। यह सिर्फ बीजेपी में हो सकता है, इस पार्टी में प्रजातंत्र है। यहां कार्यकर्ता और संगठन दोनों की पूछ है। नड्डा ने कहा दुनिया की नजर हिंदुस्तान के #लोकसभा चुनाव पर है।
लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी संसदीय सीटों पर जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव का मामला एक तरफा है। इस बार 73 नहीं 74 सीटें यूपी में आएंगीं। प्रधानमंत्री ने विकास के लिए लंबी छलांग लगाई है। यही कारण है कि बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी। भारत कैसे बदल रहा है इसकी तस्वीर नरेंद्र मोदी ने दिखाई है। उत्तर प्रदेश देश की दिशा तय करता है। एक साथ भाईचारा कमेटी जब बीजेपी जॉइन करती है तो उसका संदेश सकारात्मक जाता है ।