Breaking News

दोहरीघाट में बेखौफ बदमाशों ने 18 लाख रुपये लुटे , पेट्रोल पंप मालिक को गोली मार कर हुई लूट

दोहरीघाट में बेखौफ बदमाशों ने 18 लाख रुपये लुटे , पेट्रोल पंप मालिक को गोली मार कर हुई लूट
ए कुमार

दोहरीघाट 8 अप्रैल 2019 ।।
  दोहरी घाट कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप मालिक को लुटेरो ने गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये है । बताया जा रहा है कि दोहरीघाट कस्बा स्थित पेट्रोल पंप  मालिक उमेश गुप्ता रुपयों से भरा बैग लेकर बैंक जा रहे थे कि बाईक सवार तीन बदमाशों ने उनको गोली मारकर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए । गोली उमेश के पेट में लगी है जिससे हालत नाजुक बताई जा रही है। श्री गुप्त के अनुसार बैग में 18 लाख रुपये थे ।
जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है , वही पुलिस लुटेरों की तलाश में लग गयी है ।