Breaking News

बलिया : अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान को लेकर विशाल मोटरसाइकिल रैली

 अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान को लेकर विशाल मोटरसाइकिल रैली 

रिपोर्ट--विवेक जायसवाल !!



 बलिया 3 मार्च 2019 ।।
    बात करते हैं उत्तर प्रदेश बलिया जनपद की जहां आज अपना दल (एस)  पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर और पार्टी के प्रति लोगो मे जागरूकता पैदा करने के लिये विशाल बाइक रैली निकाली । इस बाइक रैली में अपना दल (एस) का झंडा लिए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता पूरे नगर में अपना दल (एस) जिंदाबाद और अनुप्रिया पटेल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शहर में सदस्यता अभियान के प्रति लोगो को जागरूक किया और साथ ही पुलवामा के शहीद जवान को भी वीर सैनिक अमर रहे के नारे और भारत माता की जय एवं हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपनी श्रद्धाजलि भी दिये ।  वही विशाल रैली को अपना दल (एस )को जिला अध्यक्ष पंकज पटेल ने संबोधित किया !!

Vo1-  मीडिया से बात करते हुए अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष ने बताया कि हम लोग आज जन-जन तक पूरे जिले में  सदस्यता अभियान चला रहे हैं , इसके प्रति जागरूक किये जिससे अधिक से अधिक लोग हम लोगो से जुड़े । कहा कि इस जुलूस में लगभग 400 की संख्या में बाइक सवार मौजूद रहे और पूरे शहर का भ्रमण किया गया ।

बाईट -पंकज पटेल  जिलाध्यक्ष अपना दल (एस )

Vo2- इस जुलूस में मौजूद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार और हमारी बहन अनुप्रिया पटेल उनके दिशा निर्देश पर हमारे पूरे बलिया जिले के सातों विधानसभा में सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है जिसके लिये एक बड़ी रैली के रूप में बलिया नगर भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और लगभग  400 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया । कहा कि अनुप्रिया पटेल का यह कहना है कि लोग स्वस्थ रहे और जिनको स्वास्थ्य संबंधी समस्या है वह अपना दल (एस )के जिला कार्यकारिणी से संपर्क कर सकते हैं !!

बाईट- अशोक गुप्ता (युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष )!!


यातायात नियमो की उड़ाई गयी धज्जियां
बलिया 3 मार्च 2019 ।। राजनीतिक दलों द्वारा यातायात नियमो की धज्जियां उड़ाने की जैसे कसम ही खायी जा चुकी है । शनिवार को निकली भाजपा की बाइक रैली में जहां बाइक सवार बिना हेलमेट के दिखे , वही आज भाजपा की ही सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) की आज निकली रैली में भी किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट पहनना जरूरी नही समझा । न ही किसी जिम्मेदार पदाधिकारी ने , न ही किसी अधिकारी ने इसके लिये इनको टोका ही । जो सरकार नियम बनाये और उसी के कार्यकर्त्ता नियम को तोड़े तो कौन रोक सकता है । इन्ही लोगो पर यह कहावत चरितार्थ होती है ,"सैया भये कोतवाल अब डर काहे का " । लेकिन आम लोगो को चेतावनी है बिना हेलमेट के न निकले नही तो ट्रैफिक वाले साहब आपका चालान काटने में देर नही करेंगे ।