बलिया : भरत सिंह आज करेंगे अपना एक और वादा पूरा , बलिया स्टेशन पर रखेंगे स्वचालित सीढ़ी की आधारशिला
भरत सिंह आज करेंगे अपना एक और वादा पूरा , बलिया स्टेशन पर रखेंगे स्वचालित सीढ़ी की आधारशिला
मधुसूदन सिंह
बलिया 9 मार्च 2019: बलिया संसदीय क्षेत्र में अपने अथक प्रयासों से विकास की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिये सतत प्रयत्नशील बलिया के सांसद भरत सिंह बलिया जनपद को एक और सौगात देने जा रहे है । भरत सिंह आज बलिया जनपद वासियो से किये गये एक और वादे को पूरा करने जा रहे है ।बता दे कि बलिया के लोगो की बहुत दिनों से एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) की मांग को आज श्री भरत सिंह पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने जा रहे है । आज श्री सिंह स्वचालित सीढ़ी के निर्माण के लिये बलिया रेलवे स्टेशन पर आधारशिला रखने जा रहे है । अपने प्रयासों से बलिया में रेल क्षेत्र में जो विकास श्री सिंह ने कराया है , वह बलिया के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ।
रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्रियों की सुख सुविधाओं के विस्तार की लिए लगातारप्रयासरत है। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के बलिया रेलवे स्टेशन पर 09/03/2019 को 12:30बजे माननीय सांसद बलिया श्री भरत सिंह द्वारा बलिया जं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे ।
इस अवसर पर स्टेशन के कर्मचारियों समेत वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय श्री प्रवीण कुमार पाठक , मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री देवानंद दुबे एवं वरिष्ठ
अधिकारी व पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहेंगे ।
ज्ञातव्य हो कि बलिया स्टेशन पर एस्केलेटर निर्माण होने से आस पास क्षेत्र से यहाँ आकर ट्रेन पकड़ने वाले बूढ़े और आसक्त यात्रियों को बहुत सुविधा होगी वे आसानी से अपने प्लेटफार्म पर जा सकेंगे और उनकी यात्रा सुखद होगी ।यह जानकारी अशोक कुमार जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी ने दी है ।